1 लाख की रिश्वत लेते संविदा उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार

1 लाख की रिश्वत लेते संविदा उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार
 

लोकायुक्त ने सब इंजीनियर को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने सब इंजीनियर ने सरपंच से मांगी थी डेढ़ लाख रूपये की रिश्वत

आरोपी सब इंजीनियर के घर में भी लोकायुक्त ने दी दबिशcontract-deputy-engineer-arrested-red-handed-taking-bribe-of-1-lakh-from-sarpanch

मंडला - जिले में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही की है। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने एक सब इंजीनियर को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया किया है। मंडला जिले की मवई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सारस डोली ग्राम पंचायत के सरपंच की शिकायत पर लोकायुक्त ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। लोकायुक्त ने आरोपी आरोपी सब इंजीनियर के मंडला जिला मुख्यालय स्थित आवास पर भी दबिश दी है। लोकायुक्त घर की सर्चिंग के साथ उनके विभिन्न दस्तावेज भी खंगाल रही है। बता दे कि आरोपी मनरेगा में सविदा सब इंजीनियर है। मवई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सारस डोली ग्राम पंचायत के सरपंच निरंजन सिंह धुर्वे जिनकी शिकायत पर उपयंत्री को ट्रैप किया गया है, ने बताया कि आरोपी उपयंत्री से केवल वो ही नहीं बल्कि क्षेत्र सरपंच परेशान है। उन्हें हर काम का पैसा चाहिए। बिना पैसे लिए वो कोई काम ही नहीं करते। इससे शासकीय कार्य करवाना काफी मुश्किल हो गया था। इसी वजह से उन्हें लोकायुक्त में की शिकायत करनी पड़ी। तो वहीं लोकायुक्त जबलपुर के DSP ने बताया कि आरोपी सब इंजीनियर मनोज बघेल जनपद पंचायत मवई में पदस्थ है। सब इंजीनियर ने ग्राम पंचायत सारस डोली के सरपंच निरंजन सिंह धुर्वे से ग्राम बिलगांव एवं ग्राम मडवा में पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण की माप पुस्तिका भरने एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 1 लाख 50 हज़ार रूपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत सरपंच द्वारा लोकायुक्त जबलपुर में की गई थी। सरपंच की शिकायत के बाद योजनबद्ध तरीके से आज जब रिश्वत की पहली किश्त के रूप में सरपंच ने एक लाख रूपये सब इंजीनियर को दिए तो उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने आरोपी सब इंजीनियर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है। ट्रैप दल में डीएसपी दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक नरेश बेहरा ,निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, जुबेद खान व राकेश विश्वकर्मा शामिल थे। मंडला में सुहाने होम्स स्थित उपयंत्री के घर दबिश देने वालों में निरीक्षक स्वप्निल दास और निरीक्षक जी. एस. मर्सकोले के साथ स्टाफ मौजूद था।