Amazon Smartphone Upgrade Days में iPhone 12 पर 9000 रुपये की तगड़ी छूट, देखें 5 शानदार डील्स
पुराने फोन से अपग्रेड करने के लिए नया Mobile खरीदना है लेकिन डिस्काउंट और बैक ऑफर्स के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि आज यानी 5 जुलाई से Amazon Sale का आगाज हो गया है। सेल के दौरान Xiaomi, Apple iPhone, Oppo और iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का आपके पास बढ़िया मौका है।
बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुए Apple iPhone 12, iQOO Z3 5G, Redmi 9, Oppo A74 5G और Oppo F19 Pro+ 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाली अमेजन सेल 8 जुलाई रात 11:59 बजे तक लाइव रहेगी। आइए आपको सेल में मिल रही कुछ बेस्ट डील्स की जानकारी देते हैं।
iPhone 12 Price in India
Apple की iPhone 12 Series के इस पावरफुल फोन के 64 जीबी वेरिएंट को अभी 9000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। छूट के बाद अब इस मॉडल को 70,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Redmi 9 Price in India
5000 एमएएच की बैटरी से लैस इस दमदार स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 750 रुपये की छूट के साथ सेल में बेचा जा रहा है, बता दें कि डिस्काउंट का फायदा आपको एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (नॉन-ईएमआई) पर मिलेगा। डिस्काउंट के बाद इस मॉडल को 8799 रुपये के बजाय 8049 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iQOO Z3 5G Price in India
यह भारत का पहला Snapdragon 768 SoC चिपसेट से लैस फोन है, इसके अलावा इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आईक्यू ज़ेड3 5जी स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और1 128 जीबी वेरिएंट को 19,990 रुपये के बजाय सेल में 1500 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है, बता दें कि छूट आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर मिलेगी।
Oppo A74 5G Price in India
48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस Oppo Mobile फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 1750 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है, छूट के बाद इस मॉडल को ग्राहक 17,990 रुपये के बजाय 16,240 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि छूट का फायदा ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर मिलेगा।
Oppo F19 Pro+ 5G Price in India
Mediatek Dimensity 800U चिपसेट के साथ आने वाले इस दमदार स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2750 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद 25,990 रुपये के बजाय 23,240 रुपये में खरीदा जा सकता है।
bhavtarini.com@gmail.com 
