खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

भोपाल, दिनांक 4 से 15 मई 2025 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 09 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।
शुक्रवार को शूटिंग खेल के प्रारंभिक मुकाबले खेले गये। इसमें 10 मी. एयर रायफल मिक्स्ड टीम और शूटिंग शाटगन के मुकाबले खेले गये। शनिवार दिनांक 10 मई 2025 को शूटिंग रायफल, पिस्टल और शॉटगन के फायनल मुकाबले खेले जायेंगे। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 तक शूटिंग पिस्टल के 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल वूमेन के मुकाबले खेले जावेंगें, जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंचल सिंह प्रतिभागिता करेंगें। कल दिनांक 10.5.2025 को बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग और वूमेन हॉकी के प्रारंभिक मुकाबले  भी खेले जायेंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार