आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस समर्थक, एक जख्मी

आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस समर्थक, एक जख्मी

गुना
प्रदेश में अबतक 35 फीसदी मतदान किया जा चुका है। इस दौरान प्रदेश में कई जिलों से हिंसा की खबरे आ रही हैं। गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह और भाजपा प्रत्याशी ममता मीणा के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के जख्मी होने की खब है। 

जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चाचौड़ा के लखनवार गांव में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। 

गौरतलब है कि नामाकंन के बाद 10 नवंबर को लक्ष्मण सिंह के समर्थकों ने वर्तमान विधायक और भाजाप प्रत्याशी ममता मीना के समर्थकों की गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की और समर्थकों पर कट्टा अड़ा दिया था। इस पूरे मामले में लक्ष्मण सिंह के समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाई गई थी।