मुख्य सचिव से इंडियन ऑयल के चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट 

मुख्य सचिव से इंडियन ऑयल के चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट 

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को सचिवालय में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की विशिष्ट शासन सचिव श्रीमती नम्रता वृष्णी तथा वित्त (कर) विभाग के विशिष्ट शासन सचिव नथमल डीडेल सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

राज्य में इंडियनऑयल की गतिविधियों पर चर्चा

शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एवं इंडियनऑयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में राज्य में आईओसीएल के संचालन, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों तथा कंपनी की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आईओसीएल के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने की बात कही।

पूर्ण सहयोग का आश्वासन
 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान में आईओसीएल के संचालन एवं विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आईओसीएल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने भी राज्य सरकार के साथ समन्वय एवं सहयोग के साथ कंपनी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।