भाजपा को मिलेगा 65 से 70 फीसदी मुस्लिम वोट, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का सर्वे

भाजपा को मिलेगा 65 से 70 फीसदी मुस्लिम वोट, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का सर्वे

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर एक सर्वे किया है। जिसमें 65 से 70 फीसदी मुस्लिम वोट भारतीय जनता पार्टी को मिलने का दावा किया जा रहा है। यह सर्वे प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर किया गया है। एमपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस, दिल्ली हाईकमान, संघ और थर्ड पार्टी कई दौर का सर्वे करा चुके हैं। इसी कड़ी में आरएसएस के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर एक सर्वे किया है। जिसमें 60 से 70 प्रतिशत मुस्लिम वोट भाजपा को मिलने का दावा किया जा रहा है।

सर्वे में मुख्यमंत्री लाड़ली योजना का असर
वहीं 30 से 35 फीसदी वोट अन्य दलों को मिलने के अनुमान है। बताया जा रहा है कि सर्वे में मुख्यमंत्री लाड़ली योजना का असर देखने को मिला है। इसके अलावा महिला आरक्षण को लेकर भी मुस्लिम महिलाओं का रुख भारतीय जनता पार्टी की ओर है। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश संयोजक ने बताया कि मुस्लिम मतदाता मुख्यधारा और विकास से जुड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के फैसलों का असर दिख रहा है।

कांग्रेस ने किया पलटवार
इसे लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सर्वे को लेकर कहा कि आरएसएस की तरह इनका सर्वे भी फर्जी हैं। आरएसएस के मुस्लिमों को सम्मान मिलने लगा है तो मोहन भागवत की जगह कोई महिला सरसंघचालक बनाना चाहिए। पार्लियामेंट में फर्जी बिल लाकर महिला को आकर्षित करना, देश एक है की बात करना और देश में आग लगने वाला संगठन कौन है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट