कौशांबी में अमित शाह बोले-फिर एक बार 300 पार, भाजपा कहीं भी लडऩे के लिए तैयार

कौशांबी में अमित शाह बोले-फिर एक बार 300 पार, भाजपा कहीं भी लडऩे के लिए तैयार

कौशाम्बी, कौशांबी महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है। कौशांबी पहुंचे अमित शाह का सीएम योगी ने किया स्वागत।

कौशांबी महोत्सव-2023Óका उद्घाटन किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे। यहां उन्होंने 'कौशांबी महोत्सव-2023Óका उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्रामसभा फसैया में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। कहा, इस बार फिर एक बार 300 सीटों के पार, मोदी जी की बनने जा रही है सरकार। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपका परिवार खतरे में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों, जब भी मोदी जी को गाली दी हैं तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं, बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।

राहुल गांधी भारत को बदनाम करने के लिए विदेश गए

अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, वह भारत को बदनाम करने के लिए विदेश गए। क्या हम इसे बर्दाश्त कर सकते हैं? यदि आप भारत में हमसे लडऩा चाहते हैं, तो हमें नाम और स्थान बताएं, भाजपा भारत में कहीं भी आपसे लडऩे के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट