10 फरवरी को सहारनपुर किसान महापंचायत में शामिल होंगीं प्रियंका गांधी
सहारनपुर
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 70 से ज्यादा दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद आंदोलन ने एक नया रूप ले लिया है। जगह-जगह महापंचायतें आयोजित की जा रही हैं। बीते दिनों पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली में प्रशासन की इजाजत के बिना महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों के समर्थन में पूरा विपक्ष सरकार के खिलाफ खड़ा है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 10 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होंगी।
शकुंभरा देवी मंदिर में दर्शन के बाद महापंचायत में होंगी शामिल न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा चिलखाना में पहले शकुंभरा देवी मंदिर में दर्शन करने जाएंगीं। शकुंभरी देवी शिवालिक तलहटी में स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक है। यहां पर देशभर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी के बाद देश में दूसरी सबसे प्रसिद्ध देवी हैं। देवी के दर्शन के बाद प्रियंका महापंचायत में हिस्सा लेंगीं। प्रियंका गांधी 13 फरवरी को मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी किसानों के साथ बातचीत कर सकती हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में महापंचायत को करेंगी संबोधित बता दें, प्रियंका गांधी 8 फरवरी को सहारनपुर दौरे पर आने वाली थीं, लेकिन अब वह 10 फरवरी को यहां पर आ रही हैं।
प्रियंका के सहारनपुर दौरे को कहीं ना कहीं आगामी चुनाव की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। सहारनपुर सीमावर्ती जिला है। यहां से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड जुड़े हुए हैं। यहां की राजनीतिक गतिविधि का असर पड़ोसी राज्यों पर भी नजर आता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रियंका गांधी कृषि बिल के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में चिलकाना में महापंचायत को संबोधित करेंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
