सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में महिला की चाकू से गोदकर की हत्या
बुलंदशहर
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी मनवीर की पत्नी भावना 27 वर्ष को सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल महिला को नोएडा के मेडिकल सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
महिला के देवर ने विनीत पुत्र महिपाल निवासी गांव खैरपुर थाना सलेमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार को लेकर महिला की चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
