लखनऊ में आज 94 केंद्र पर 45 हजार अभ्यर्थी दो पाली में देंगे एनडीए एग्जाम
लखनऊ
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी में परीक्षा के लिए करीब 94 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 45 हजार के आस-पास परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4.30 बजे तक होगी। कोविड-19 को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 200 मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। साप्ताहिक बन्दी में आने जाने के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही अनुमति प्रमाण पत्र माना जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थी अपने निजी वाहनो से भी आ जा सकते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
