मोदी सरकार की नई कैबिनेट का हुआ विस्तार ,PM ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज कुल 43 दिग्गज नेताओ ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले की दिग्गज मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए, जिसके बाद अब उन खाली पदों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले भावी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर बैठक की, इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत कई बड़े नाम मीटिंग में शामिल रहे। आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। 43 मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी गुरुवार शाम को 5 बजे मंत्रियों की बैठक बुलाई है. पीएम नए मंत्रियों से चाय पर चर्चा करेंगे.
इन्होंने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ
1. नारायण राणे 2. सर्बानंद सोनोवाल 3. वीरेंद्र कुमार 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया 5. आरसीपी सिंह 6. अश्विनी वैष्णव 7. पशुपति कुमार पारस 8. किरण रिजिजू 9. राजकुमार सिंह 10. हरदीप सिंह पुरी 11. मनसुख मंडाविया 12. भूपेंद्र यादव 13. पुरुषोत्तम रूपाला 14. जी किशन रेड्डी 15. अनुराग ठाकुर 16. पंकज चौधरी 17. अनुप्रिया पटेल 18. सत्यपाल सिंह बघेल 19. राजीव चंद्रशेखर 20. शोभा करंदलाजे 21. भानुप्रताप सिंह वर्मा 22. दर्शना विक्रम जरदोश 23. मीनाक्षी लेखी 24. अन्नपूर्णा लेखी 25. ए नारायण स्वामी 26. कौशल किशोर 27. अजय भट्ट 28. बीएल वर्मा 29. अजय कुमार 30. देवसिंह चौहान 31. भगवंत खूबा 32. कपिल पाटिल 33. प्रतिमा भौमिक 34. सुभाष सरकार 35. भगवत कृष्ण राव कराड़ 36. राजकुमार रंजन सिंह 37. भारती प्रवीण पवार 38. विश्वेश्वर टुडू 39. शांतनु ठाकुर 40. महेंद्र भाई मुंजापारा 41. जॉन बारला 42. एल मुरुगन43. नीतीश प्रामाणिक
सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीयजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हरदीप सिंह पुरी इससे पहले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इनके अलावा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रमोट किया गया है। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्डी को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। किशन रेड्डी इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे।
इनके अलावा, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा कारंदलाजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, अजय भट्ट, अजय कुमार, चौहान देवूसिंह, भगवंत खूबा, भारती पवार, पंकज चौधरी, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, एल मुरुगन, निशीत प्रमाणिक, ए नारायणस्वामी, कपिल पाटिल, राजकुमार रंजन सिंह, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराड, बिश्वेसर टुडू और जॉन बारला भी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।
जिन मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली उनमें डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मनडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर और अनुप्रिया पटेल ही ऐसे मंत्री हैं जो पहले भी केंद्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बड़े फेरबदल से पहले कई दिग्गज मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रवि शंकर प्रसाद ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। बुधवार दोपहर से ही केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया था। मोदी सरकार से 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नाम भी शामिल हो चुके हैं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट
नाम
1 नारायण राणे
2 सर्बानंद सोनोवाल
3 डॉ. वीरेंद्र कुमार
4 ज्योतिरादित्य सिंधिया
5 रामचंद्र प्रसाद सिंह
6 अश्विनी वैष्णव
7 पशुपति कुमार पारस
8 किरेन रिजिजू (प्रमोट)
9 राज कुमार सिंह (प्रमोट)
10 हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट)
11 मनसुख मांडविया (प्रमोट)
12 भूपेंद्र यादव
13 पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट)
14 जी किशन रेड्डी (प्रमोट)
15 अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)
ये बने राज्य मंत्री
नाम
16 पंकज चौधरी
17 अनुप्रिया पटेल
18 एस पी एस बघेल
19 राजीव चंद्रशेखर
20 शोभा करंदलाजे
21 भानुप्रताप सिंह वर्मा
22 दर्शन विक्रम जरदोश
23 मीनाक्षी लेखी
24 अन्नपूर्णा देवी
25 ए. नारायणस्वामी
26 कौशल किशोर
27 अजय भट्ट
28 बी एल वर्मा
29 अजय कुमार
30 चौहान देवुसिंह
31 भगवंत खुबा
32 कपिल मोरेश्वर पाटिल
33 प्रतिमा भौमिक
34 सुभाष सरकार
35 भागवत कृष्णराव कराड
36 राजकुमार रंजन सिंह
37 भारती पवार
38 बिश्वेश्वर टुडू
39 शांतनु ठाकुर
40 एल मुरुगन
41 मुंजापारा महेंद्रभाई
42 जॉन बार्ला
43 निसिथ प्रमाणिक
bhavtarini.com@gmail.com 
