मैं कौन होता हूं मोदी को आशीर्वाद देने वाला: जोशी

मैं कौन होता हूं मोदी को आशीर्वाद देने वाला: जोशी

 
वाराणसी

मतदान करने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.मुरली मनोहर जोशी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्‍वनाथ मंदिर में उन्होंने पूजा की। यह पूछे जाने पर कि क्‍या वह प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देंगे तो उनका जवाब था कि मैं कौन होता हूं उन्‍हें आशीर्वाद देने वाला। जनता उन्‍हें आशीर्वाद दे। 
 
इस दौरान उनके साथ पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले मौजूद रहे। बता दें कि डॉ. जोशी ने कई करीबियों से मुलाकात के अलावा संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. वी.एन.मिश्र के साथ बंद कमरे में लंबी बातचीत की। 

डॉ. जोशी रविवार को विंध्‍यवासिनी नगर इलाके में बीएम कॉन्‍वेंट स्‍कूल में बने पोलिंग स्‍टेशन में मतदान के बाद दिल्‍ली लौट जाएंगे।