बामखल पंचायत में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

बामखल पंचायत में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

खरगोन
कसरावद जनपद की ग्राम पंचायत बामखल बैडिपुरा गोल के ग्रामीणों ने शासकिय योजनाओं का लाभ नहीं दिलाने एवं शासकिय कार्यो में कि जा रही मनमानी से नाराज होकर सरपंच. सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्राम की महिला, पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां सरपंच, सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।

ग्राम के दयाराम, यशवंत, मंगीबाई, केशर, जीवन, बलीराम आदि ने बताया कि बैडि़पुरा एवं गोल में सभी लोग मजदूर पेशा होकर रोज कमाकर खाने वाले परिवार है, उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। बावजूद इसके पंचायत सचिव लक्ष्मण यादव, सरपंच कलाबाई यादव ग्रामीणों को शासकिय योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही बरतते है। कई लोग टूट.फुटे, कच्चे मकानों में रह रहे है, पंचायत में पीएम आवास का लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी दिया लेकिन सचिव द्वारा कोई सुनवाई नहीं कि जा रही, यहां तक की ग्राम में शौचालय भी नहीं बनवाए गए है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच, सचिव द्वारा पंचायत क्षेत्र में कराए गए पशु शेड, दाह संस्कार शेड, खेत.खंती तालाब, नल.जल, बोरी बंधान, कुप निर्माण, सीसी रोड़ खरंजा जैसे कामों में मनमानी करते हुए आर्थिक अनियमितताएं बरती गई है, जिसकी जांच की जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत क्षेत्र में कलेक्टर हस्तक्षेप कर पात्र हितग्राहियों को बीपीएल राशन कार्ड, शौचालय, पीएम आवास, विधवा, निराश्रिम पेंशन जैसी हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाएं।