पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे छाया रहेगा घना कोहरा

पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे छाया रहेगा घना कोहरा

 लखनऊ                                                
मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी जारी की है। सुबह व रात में इन पूर्वी इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।

बीते चौबीस घण्टों के दरम्यान भी इन पूर्वी इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी यूपी के भी कुछ हिस्सों में सामान्य कोहरा रहा। इस अवधि में प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान फतेहगढ़ रहा जहां रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मुरादाबाद, झांसी, मेरठ मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिन का सबसे ज्यादा तापमान झांसी में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।