दीवार गिरने से भाई-बहन सहित 4 बच्चों की मौत
कटनी
उमरियापान थाना अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बनहरा गांव में कच्ची दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। इसमें 4 बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों में सगे भाई बहन भी शामिल हैं। घर की दीवार बाहर की तरफ गिरी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम के लिए शवों को उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनहरा गांव में जेठू पिता कमला कोल के घर की बाउंड्री की दीवार बाहर की तरफ गिर गई। इसमें दीवार के बगल में खेल रहे बच्चे दब गए। घटना में पिंकी पिता संतू कोल (8), ललित पिता संतू कोल(4), अन्नापूर्णा पिता शिवा निवासी ब्योहारी शहडोल, सुहानी पिता मुकेश कोल (7) दब गए। इसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
सिवनी। धनौरा थाना के सुनवारा गांव में लगातार बारिश से मकान की दीवार ढह गई। शुक्रवार तकरीबन 11 बजे दीवार में दंपती दब गए। ग्रामीणों की मदद से जब तक दंपती को बाहर निकाला गया, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय दीवार ढही उस समय पति अशोक कुशवाहा व पत्नी सानियाबाई कुशवाहा घर पर थे। वहीं बच्चे घर में नहीं थे। यदि बच्चे भी घर पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
bhavtarini.com@gmail.com 
