केंद्रीय विद्यालय में पहली क्लास में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी

केंद्रीय विद्यालय में पहली क्लास में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी

 नई दिल्ली 
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस एडमिशन 2021 पहली क्लास में एडमिशन की तीसरी लिस्ट आज जारी कर दी है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चे का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था वो लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर चेक की जा सकेगी। आपको बता दें कि 23 जून को केवीएस की पहली लिस्ट जारी की गई थी।  केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 के एडमिशन शेड्यूल के हिसाब से 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते एडमिशन प्रकिया को रोक दिया गया था। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में दाखिले के लिए प्रियोरिटी सर्विस कैटेगरी (सेवा प्राथमिकता श्रेणी) की लिस्ट भी जारी कर दी थी।

 
सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

जिस रीजन के लिए आपने अप्लाई किया था उसे सेलेक्ट करें। 

स्कूल डिटेल्स सर्च करें।

एडमिशन डिटेल्स लिंक पर क्लिक करें।