कानपुर के चर्चित किडनी कांड में ईडी ने दर्ज किया केस, आरोपी डॉक्टरों के खंगाले जा रहे खाते
लखनऊ
कानपुर के बहुचर्चित किडनी कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी ने इस संबंध में कानपुर में दर्ज मुकदमे को आधार बनाया है।
अब प्रकरण से संबंधित अस्पतालों और आरोपी डॉक्टरों की भी जांच होगी। उनके बैंक खातों और संपत्तियों के विवरण को खंगाला जाएगा। कानपुर पुलिस से वहां दर्ज मुकदमे से संबंधित एफआईआर की प्रति के अलावा गिरफ़्तार लोगों की सूची हासिल कर ली है।
किडनी कांड का भंडाफोड़ फरवरी 2019 में हुआ था। रैकेट से जुड़े लोग गरीबों को इलाज के नाम पर बाहर ले जाकर उनकी किडनी निकाल लेते थे। सबसे पहले एक महिला ने कानपुर के बर्रा थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में पता चला था कि रैकेट के तार कानपुर से लेकर लखनऊ और दिल्ली समेत के अन्य शहरों तक फैले हुए हैं। इसमें कुछ अस्पतालों के नाम भी सामने आए थे।
कानपुर पुलिस ने दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टर समेत दर्जन भर से ज्यादा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। अब ईडी की जांच शुरू होने से यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। इसके आरोपियों से जल्द ही पूछताछ होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
