समस्तीपुर में मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म के बाद परिवार के लोगों को पीटा 

समस्तीपुर में मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म के बाद परिवार के लोगों को पीटा 

समस्तीपुर 
बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों की पिटाई भी कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची अंगारघाट थाने की पुलिस ने जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इसके बाद पीड़ित महिला को बयान के लिए महिला थाना भेज दिया। 

आरोपियों की पिटाई से महिला के पति, देवर और भतीजा जख्मी है। दुष्कर्म की शिकार हुई महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मंदबुद्धि की है। वह गुरुवार शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसी समय वे काम से लौट रहे थे। पत्नी के साथ हुई घटना को देख शोर मचाने पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी व वहां मौजूद उसके दो अन्य समर्थकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने के लिए उनके घर के लोग आये तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर जख्मी कर दिया। जिससे वे भी जख्मी हो गए।