शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, राम मंदिर मसले पर जनभावना का सम्मान करे सरकार  

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, राम मंदिर मसले पर जनभावना का सम्मान करे सरकार  

अयोध्या। 
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यहां एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि कल से सदन शुरू हो रहा है। सदन में जाने से पहले शिवसेना के सभी सांसदों ने राम लला का दर्शन किया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा  ठंडे बस्ते में पड़ा था। अब इसके निर्माण की दिशा में गति आने लगी है। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ही बनेगा।
श्री ठाकरे ने कहा कि अयोध्या दूसरी बार आया हूं। जब पहली बार आया था तो लोग पूछ रहे थे क्या दोबारा आएंगे,  अब मैं अयोध्या आता रहूंगा और यहां मंदिर ही बनेगा।
उन्होंने कहा कि अदालत में पिछले कई सालों से यह मामला है।  अब  मजबूत सरकार है मोदी में हिम्मत है। अच्छी सरकार बन गई है। यह सरकार अगर मंदिर निर्माण कराने का निर्णय लेती है तो हम उसके साथ हैं, पूरा हिंदू इस निर्णय के साथ है।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि हमारा कहना यही है कानून बनाओ मंदिर बनाओ। हम हिंदू हैं, हिंदुत्व की बात करते हैं। मंदिर मसले पर जनता की भावनाओं का भाजपा सरकार को आदर करना चाहिए।