विधानसभा आम निर्वाचन 2018 : निर्वाचन हेतु 3 हजार 720 मतदान अधिकारी कर्तव्यस्थ

अम्बिकापुर 
विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के तहत सरगुजा जिले में 20 नवम्बर 2018 को होने वाले मतदान के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कुल 771 मतदान केन्द्रों में 3 हजार 720 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा इस कार्य में 358 वाहनों का उपयोग होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर ने निर्वाचन कार्य में कर्तव्यस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा में सुचारू मतदान हेतु 254 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में होने वाले मतदान के लिए कुल 1 हजार 220 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 1 हजार 16 मतदान अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में कर्तव्यस्थ किया जाएगा तथा 204 मतदान अधिकारियों को रिर्जव दल के रूप में रखा गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर में मतदान हेतु 273 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में होने वाले मतदान के लिए कुल 1 हजार 328 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 1 हजार 92 मतदान अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में कर्तव्यस्थ किया जाएगा तथा 236 मतदान अधिकारियों को रिर्जव दल के रूप में रखा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में सुचारू मतदान हेतु 244 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में होने वाले मतदान के लिए कुल 1 हजार 172 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 976 मतदान अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में कर्तव्यस्थ किया जाएगा तथा 196 मतदान अधिकारियों को रिर्जव दल के रूप में रखा गया है।       

मतदान अधिकारियों के मतदान केन्द्रों तक आने एवं जाने हेतु छोटी-बड़ी कुल 358 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इनमें 16 बड़ी बस, 44 मिनी बस, 186 कार, 5 टेªक्टर एवं 2 ट्रक का उपयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से 15, अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 22 एवं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी शामिल हैं।