लूट और हत्या की नीयत से आए दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या

 लूट और हत्या की नीयत से आए दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या

 सीतामढ़ी                                                                                              -                               
बिहार के सीतामढ़ी में मंगलवार की सुबह व्यवसायी से पैसे लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो लूटेरों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। एक मृतक की पहचान मो. शाहरुख खान के रूप में हुई जबकि दूसरे लुटेरे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लूटेरों की बाइक को आग लगा दी। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के सोनबरसा बाजार में मंगलवार की सुबह किताब व्यवसायी जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने नंदीपत जीतू हाईस्कूल के पास किताब व्यवसायी रामप्रवेश महतो को पिस्टल के बट मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने लुटेरों को खदेड़ का पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने पकड़े गये दोनों लुटेरों को इतना पीटा कि मौके पर ही दोनों लुटेरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इधर, घायल किताब व्यवसायी को इलाज के लिए नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर फारुख हुसैन, थानाध्यक्ष राकेश रंजन, कन्हौली, बथनाहा और परिहार थाने की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है। डीएसपी ने बताया कि व्यवसायी से लूट हुई है, छानबीन की जा रही है। लूटेरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।