रेलवे स्टेशन पर चौकीदार की ईंट से कुचलकर हत्या

रेलवे स्टेशन पर चौकीदार की ईंट से कुचलकर हत्या

 पीलीभीत 
पीलीभीत के ब्राडगेज के सामान की रखवाली कर रहे चौकीदार की निर्मम हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को ईट पत्थरों से कुचला गया। सूचना पर माधौटांडा पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर साथी चौकीदार को हिरासत में ले लिया है।

थाना माधौटांडा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर ग्राम संडई निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ ज्ञानी चौकीदारी करता है। वह सोमवार रात में शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सो रहा था। इस दौरान किसी ने ईंट और पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर साथी चौकीदार को लिया हिरासत में। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि अभी हत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और जीआरपी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। जीआरपी साथी चौकीदार को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।