भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने डाला वोट
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में विधानभा चुनाव में आज (22 अप्रैल) छठें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस चरण में कुल 43 विधानसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं, मतदाता 306 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे। इस चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीट, नादिया और उत्तर दिनाजपुर की 9-9 सीटें और पूर्ब बर्द्धमान की 8 सीटों पर मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में कुल 8 चरण में चुनाव हो रहा है। अब तक पांच चरणों में 180 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। 43 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसके बाद सातवें चरण में 36 और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोट पड़ेंगे। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।
विधानसभा चुनाव के छठे चरण में रायगंज में मतदान चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। रायगंज के पोलिंग बूथ की तस्वीरें, लोग काफी उत्साहित।
bhavtarini.com@gmail.com

