पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को फोन पर बोला- 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव कमरे में रखा

पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को फोन पर बोला- 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव कमरे में रखा

बस्ती
एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने खुद हत्या की जानकारी वाट्सऐप पर अपने साल को दी। इतना ही नहीं, उसने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बताया कि 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव कमरे में रखा है, आप मुझे पकड़ लो।' सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र वीरपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडे की बेटी पुष्पा शादी बीते 4 साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग गांव निवासी अमरेश मिश्रा के साथ हुई थी। पुष्पा के पिता राधेश्याम पांडे ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से बेटी का पति अमरेश उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करता था। मारता-पीटता था। पुष्पा (मृतका) के घरवाले आकर दोनों के बीच सुलह समझौता कराकर चले जाते थे। पुष्पा अभी 3 दिन पहले अपने मायके से पति के साथ ससुराल आई थी।

कल फिर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पुष्पा के पति अमरेश तिवारी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अमरेश ने इसकी सूचना अपने साले को व्हाट्सएप पर दी। इतना ही नहीं, डायल 112 पर फोन करके बताया कि हमने अपनी पत्नी की हत्या कर दी हैं और शव कमरे में है। आप मुझे पकड़ लीजिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवा कर पति को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी ने खुद अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है।