पटना में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या 663 हुई

पटना में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या 663 हुई

पटना 
बिहार में रविवार को 10 नए कोरोना पॉजिटव की पहचान की गई। पटना में 6, नवादा में 2, औरंगाबाद और भोजपुर में 1-1 कोरोना पॉजिटव मिले। राज्य में अबतक रविवार को 14 जिलो में 52 कोरोना पॉजिटव की पहचान की गई। पटना के पंडारक में 2 और बाढ़ में 4 पीड़ित मिले हैं। इस प्रकार राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 663 हो गई। वहीं इस कोरोना से बिहार में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरे राज्यों से बेगूसराय लौटे 12 लोग कोरोना पॉजिटिव
बेगूसराय जिले में एक ही दिन कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इससे जिले के लोग दहशत  में आ गये। ये सभी लोग हाल में ही स्पेशल ट्रेन व बस से जिला पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उन्हें क्वारंटाइन केंद्र में आवासित कर दिया था। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि इनमें से दो लोग चोरी-छिपे घर पहुंचे थे। लेकिन, सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने उन्हें क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती करा दिया। उन्होंने बताया कि जो प्रवासी लोग रेड जोन जिले से आ रहे हैं, उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा था। इसी क्रम में 60 सैंपल में से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिला प्रशासन की ओर से उन दो लोगों के परिवारों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है जिन्हें प्रशासनिक स्तर से क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कराया गया था। 

स्पेशल ट्रेन से 782 मजदूर व छात्र वापस लौटे
दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों व छात्रों को घर वापस लाने के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। अबतक स्पेशल ट्रेन से जिले के 782 प्रवासी मजदूर व छात्र घर वापस लौट चुके हैं। डीएम ने बताया कि कोटा से 597, एनीकुलम से 37, साबरमती से 10, सूरत से 51, वर्धा से 31, आंध्रप्रदेश से 11 व नैल्लौर से 45 लोग हाल में लौटे हैं।