निर्मला के बजट बम से शेयर बाजार धड़ाम, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

 निर्मला के बजट बम से शेयर बाजार धड़ाम, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली 
मोदी सरकार 2.0 के पहले बजट का असर दिखने लगा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं.
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेबजट के बाद लोगों को तगड़ा झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है. पेट्रोल 2.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.  
बजट के बाद शेयर बाजार धड़ामभारतीय शेयर बाजार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट नहीं पसंद आया है. शेयर बाजार की 40 हजार के स्‍तर पर शुरुआत हुई लेकिन बजट के बाद बाजार ने बढ़त गंवा दी और कारोबार के अंत में दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ. सेंसेक्स 394.67 अंक की गिरावट के साथ 39513.39 के स्तर पर रहा. वहीं निफ्टी 135.60 अंक की कमजोरी के साथ 11,811.15 के स्तर पर बंद हुआ. 
 यह बहुत व्यापक बजट है: अमिताभ कांतनीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि यह बहुत व्यापक बजट है. हम विशेष रूप से प्रसन्न हैं क्योंकि वित्त मंत्री ने नीति आयोग की भूमिका को स्वीकार किया है. 
130 करोड़ भारतीयों का बजट: पीयूष गोयलरेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट ने स्टार्टअप, जॉब क्रिएशन, मेक इन इंडिया को बहुत बड़ा बल दिया है. व्यापारियों को पेंशन दी है. यह 130 करोड़ भारतीयों का बजट है.
कांग्रेस नेताहीन और असहाय लगती है: पीयूष गोयलमोदी सरकार 2.0 के बजट को कांग्रेस ने घोषणापत्र कहा है. इस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि लोगों अपना फैसला सुना चुके हैं.  मैं केवल इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस असभ्य, नेताहीन और असहाय लगती है. 
बीजेपी की घोषणाओं में कुछ नया नहीं: अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी की घोषणाओं में कुछ नया नहीं है. पीएम के विजन की बात ठीक है, लेकिन उस विजन को हासिल करने के लिए एक रोडमैप होना चाहिए. बजट में ये चीज नहीं है. कार्य योजना पर स्पष्टता नहीं है. बजट खोखला लगता है. 
  महिलाओं, युवा, किसानों और गरीबों का बजट: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे किसान, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के सपने को पूरा करने वाले बजट बताया है. उन्होंने कहा कि बजट 2019-20 भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. ये उन क्षेत्रों के लिए रोडमैप प्रदान करता है जो देश के विकास को बढ़ावा देंगे.