दवाओं और इंजेक्शन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मिश्रा
भोपाल
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कोविड के दौरान पुलिस के कामों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि दवाओं और इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाए, उन पर रासुका लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जिस मुस्तैदी से इन दिनों ड्यूटी कर रही है, जब तक यह आपदा है तब तक इसी मुस्तैदी से उन्हें मैदान में ड्यटी करते रहना होगी। इस बैठक में डीजीपी विवेक जौहरी के साथ ही डीजी होमगार्ड अशोक दोहरे, डीजी जेल अरविंद कुमार, एडीजी कैलाश मकवाणा, एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार, अशोक अवस्थी और एडीजी अनिल कुमार मौजूद थे।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का इस आपदा में ट्वीट करने का ही योगदान है। कांग्रेस का एक भी नेता बाहर नहीं दिखा। बिना गांव में जाए गांव की बात कर रहे हैं। कमरों के अंदर बैठक कर सिर्फ आलोचना। एक भी व्यक्ति कांग्रेस का न अस्पताल गया, न कोविड सेंटर गया। यह आपदा किसी एक व्यक्ति या किसी एक पार्टी की नहीं है,सब मिलकर आएं। ये वैश्विक आपदा है, जहां भाजपा नहीं है वहां भी यह आपदा है। सब मिलजुल कर राय दें तो ठीक रहेगा, आलोचना करना आसान होता है, काम करना कठिन होता है।
bhavtarini.com@gmail.com 