जॉब इंटरव्यू में ना नाखून चबाएं ना बालों को हाथ लगाएं ये गलतियां पड़ेंगी भारी

आपमें से कई लोग तो ऐसे होंगे जो इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी जॉब हासिल नहीं कर पाते. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चेक कर लीजिए कहीं इंटरव्यू के दौरान ये गलतियां तो नहीं करते आप
news18 hindi | July 4, 2018, 7:15 AM IST
आज कल कॉम्पीटिशन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सरकारी क्या प्राइवेट नौकरी पाना भी कठिन होता जा रहा है. कई बार ऐसा होता है कि अच्छे एक्सपीरियंस और नॉलेज के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल पाती. आपमें से कई लोग तो ऐसे होंगे जो इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी जॉब हासिल नहीं कर पाते. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चेक कर लीजिए कहीं इंटरव्यू के दौरान ये गलतियां तो नहीं करते आप
इंटरव्यू पर जाने से पहले अपने कपड़ों पर ध्यान दें- जिस कंपनी में आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसके कल्चर और वर्क एनवायरमेंट के बारे में जान लें. बिजनेस कल्चर के हिसाब से ही इंटरव्यू में कपड़े पहन कर जाएं. कैजुअल ड्रेस पहनने से बचें. अगर आप कपड़ों को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हैं तो सेमी-फॉर्मल कपड़े पहन कर जाएं.
बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें- इंटरव्यू के दौरान अपने बॉडी लैग्वेज पर ध्यान दें. च्विंगम चबाना, पेन से खेलना, बार-बार बालों पर हाथ फेरना, पैरों को हिलाना, नाखून चबाना जैसी चीजें करने से बचें. इससे इंटरव्यूअर पर गलत प्रभाव पड़ता है. आपके हाव-भाव से इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति को ये बिलकुल भी नहीं लगना चाहिए कि आप घमंडी हैं या इस जॉब में आपकी दिलचस्पी नहीं है.
इंटरव्यू में अपने पुराने बॉस या ऑर्गनाइजेशन की बुराई न करें- इंटरव्यू के दौरान अपनी पुरानी जॉब और बॉस के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोच लें. कहीं ऐसा न हो कि भावनाओं में बहकर आप कुछ ऐसा बोल जाएं जो सामने वाले पर नकारात्मक प्रभाव डाले. हर कंपनी की नियम और पॉलिसी एक जैसी ही होती है. ऐसे में आपको नौकरी न मिलने की आशंका बढ़ जाती है.
मोबाइल फोन बंद रखें- इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लें. आपका इंटरव्यू कंपनी के अधिकारियों से आपकी पहली फॉर्मल मीटिंग होती है. बातचीत के बीच में फोन बजना अच्छा नहीं होगा. इससे सामने वहां झुझला भी सकता है. अगर आप सच में नौकरी चाहते हैं तो ऐसे किसी भी रिस्क से बचें.
bhavtarini.com@gmail.com

