जानें, रवि दुबे ने क्यों लिया बादशाह, हनी सिंह, रफ्तार का नाम

मुंबई
टीवी शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ में नजर आ रहे अभिनेता, डांसर व मेजबान रवि दुबे शो में रैप की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। एक बयान में कहा गया है कि रवि खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं और इसलिए उन्होंने रैप करने की कोशिश की।
रैपर्स के बारे में रवि ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पुरुषों ने गजल बनाया है और महिलाओं ने रैप गाने बनाए हैं, क्योंकि वे (हंसते हुए) बातें बहुत करती हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से हमारे देश में बादशाह, हनी सिंह, रफ्तार जैसे पुरुष रैपर्स बहुत हैं। हमारी प्रतिभागी हुमा उम्दा रैपर हैं और मैं पहले से ही उनका प्रशंसक हूं।’’ स्टार प्लस के शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ के आगामी एपिसोड में रैपर्स और स्टोरी टेलर्स नजर आएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com

