जबलपुर के शा. आयुर्वेद कॉलेज प्राचार्य का मामला बना गले की फांस, मंत्री कावरे को हटाने की मांग
जबलपुर
बालाघाट के पूर्व विधायक कंकर मुंजारे ने विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की है। मुंजारे ने उनके साथ ही जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रविकांत श्रीवास्तव के खिलाफ जांच के बाद दंडित किए जाने की बात कही है। उनकी इस मांग के बाद आयुष मंत्री रामकिशोर की मुश्किलें और भी बढ़ती नजर आ रही है।
कंकर मुंजारे का कहना है कि मध्यप्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने जबलपुर ग्वारीघाट के शासकीय महाविद्यालय एव चिकित्सालय के पूर्व विवादित प्राचार्य डॉ रविकांत श्रीवास्तव द्वारा 15 सितंबर 1997 से 14 सितंबर 2000 तक तीन वर्ष व्याख्याता का अनुभव एव पांच साल का रीडर का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र की जांच के संबंधित मामले की जानकारी विधानसभा में गलत देकर विधानसभा को गुमराह व भ्रमित कर विधानसभा की अवमानना की है। उनका कहना है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। विधानसभा एवं विधानसभा सदस्य के विशेष अधिकारों का हनन किया गया है आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे तथा पूर्व प्राचार्य के सम्पूर्ण मामले की जांच कराकर अतिशीघ्र दंडित करें एवं आयुष राज्यमंत्री को पद से हटाया जाए।
bhavtarini.com@gmail.com 
