गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, प्रवासी नागरिक नहीं दे रहे सूचना

गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, प्रवासी नागरिक नहीं दे रहे सूचना

भोपाल
बसों और टेÑन से मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद समेत देश के विभिन्न भागों से लाकडाउन के कारण काम छोड़ कर एमपी लौट रहे प्रवासी नागरिकों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट राज्य शासन को नहीं मिल पा रही है। ये प्रवासी नागरिक सरकार को लौटने की जानकारी नहीं दे रहे और पंचायतों को भी उनकी घर वापसी की सूचना नहीं है। प्रदेश में अब तक सिर्फ करीब 1800 नागरिक ही दूसरे राज्यों से लौटे हैं।

दिल्ली में लाकडाउन किए जाने के बाद वहां रहने वाले प्रदेश के हजारों लोग टेÑन और बसों से लौटे हैं। इसका नजारा पिछले दिनों आनंद बिहार स्टेशन पर भी देखा गया था। साथ ही एक बस भी दुर्घटना का शिकार हुई थी। इसके अलावा मुंबई और अन्य महानगरों से भी टेÑन और अन्य साधनों से वहां रहने वाले एमपी के मजदूर और अन्य प्रवासी नागरिक रोजगार ठप होने के चलते वापस लौटे हैं। इनके लौटने के सिलसिला अभी जारी है लेकिन राज्य सरकार के पास मौजूद रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 1459 प्रवासी मजदूर और 312 गैर मजदूर प्रवासी नागरिक ही मध्यप्रदेश लौटे हैं और पंचायतों को वापसी की जानकारी दी है। प्रवासी नागरिकों की वापसी के चलते गांवों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की वापसी के मद्देनजर कलेक्टरों से कहा है कि जो लोग आएंं उन्हें कोरेंटाइन कर उनकी जांच कराएं और ऐसे लोग रोजगार मांगे तो मनरेगा में उन्हें रोजगार भी दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण जो मजदूर दूसरे राज्यों के हैं और एमपी में हैं, उन्हें जाने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके हितों की भी चिंता करेगी।

पंचायतों से शासन तक पहुंची 22 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक कुल संभावित संक्रमित लोगों की संख्या 7021 थी जो 24 घंटे के अंतराल में 23 अप्रैल को बढ़कर 1038 हो गई। यानी एक दिन में 3327 कोरोना संक्रमित बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या बालाघाट जिले में सामने आई है। यहां चौबीस घंटे पहले 1309 संक्रमित थे जो कल शाम तक की स्थिति में 1802 तक पहुंच गए हैं। इसी तरह बैतूल में 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 476 से बढ़कर 726, सिवनी में 395 से बढ़कर 503, छिंदवाड़ा में 291 से बढ़कर 342, धार में 241 से बढ़कर 299, बड़वानी में 227 से बढ़कर 349, सीधी में 309 से बढ़कर 379, इंदौर में 205 से बढ़कर 395, जबलपुर में 199 से बढ़कर 326, देवास में 398 से बढ़कर 529, अलीराजपुर में 98 से बढ़कर 177 तक जा पहुंची है।