कोविन एप पर गड़बड़ियों की भरमार 

कोविन एप पर गड़बड़ियों की भरमार 

 लखनऊ  
कोविन एप पर गड़बड़ियों की भरमार है। इसकी वजह से फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण का ग्राफ लड़खड़ा गया है। हालात यह हैं कि एक फ्रंट लाइन वर्कर का मोबाइल नम्बर 13 कर्मचारियों के सामने दर्ज था। इससे वर्कर को टीकाकरण की जानकारी नहीं हो सकी।

गड़बड़ियों से भरी फ्रंट लाइन वर्कर की सूची विवेकानंद अस्पताल में सामने आई। यहां पीएसी व पुलिस कर्मियों का टीकाकरण होना था। 125 वर्कर का टीकाकरण हो सका। इसमें अस्पताल के छूटे कर्मचारी भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक एक मोबाइल नम्बर 12 से 13 फ्रंट लाइन वर्कर के सामने दर्ज था। ऐसे दर्जनों मोबाइल नम्बर हैं जो कई लोगों के सामने दर्ज मिले। इससे लोगों को फोन कर बुलाने में अड़चन आई। 

बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन वर्कर के मोबाइल नम्बर गलत दर्ज थे। बहुत से फोन बंद थे। काम नहीं कर रहे थे। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उम्र एक दर्ज मिली। मसलन एक कर्मचारी की उम्र 45 दर्ज थी। उसके आस-पास 10 से 15 लोगों की उम्र 45 कोविन एप व सूची में दर्ज मिली। इससे भी भ्रम की स्थिति पैदा हुई