कोरोना संक्रमितों के 94.36 फीसदी कोरोना मरीज ठीक होकर लौटे घर
पटना
बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.36 फीसदी हो गई। एक दिन पूर्व संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.32 फीसदी थी। वहीं, शनिवार को 1094 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई और आठ कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पटना में सर्वाधिक 239 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,11,443 और मृतकों की संख्या बढ़कर 1042 हो गई। राज्य में कोरोना के अभी 10,879 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1084 संक्रमित स्वस्थ हुए स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 1084 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए।
राज्य में अबतक कोरोना के 1,99,521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक दिन में 1.41 लाख सैंपल की जांच हुई विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1 लाख 41 हजार 905 सैंपल की कोरोना जांच की गई। राज्य में अबतक 99 लाख 60 हजार 104 सैंपल की कोरोना जांच की जा चुकी है।
bhavtarini.com@gmail.com 
