केरल के बुजुर्ग बीड़ी मजदूर ने सीएम रिलीफ फंड में दी जीवनभर की कमाई, खाते में बचाए सिर्फ 850 रुपए
त्रिवनंतपुरम
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों हर रोज रिकॉर्ड संख्या में बढ़ रहे हैं। इस सबके बीच एक मई से देश में सभी को कोरोना की वैक्सीन भी दी जानी है। केरल में सभी को मुफ्त वैक्सीन के लिए राज्य सरकार ने फंडा इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया है, जिसमें लोग लगातार केरल सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इस सबके बीच एक बीड़ी मजदूर की कहानी सामने आई है, जिसने अपने जीवनभर की जमा पूंजी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है।
जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। खाते में बचाए सिर्फ 850 रुपए केरल के कन्नूर में रहने वाले एक बुजुर्ग बीड़ी मजदूर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपए दिए हैं। उनके खाते में 2 लाख, 850 रुपए थे। जो उन्होंने मजदूरी करते हुए कई सालों में जमा किए थे। कोरोना संकट को देखते हुए उन्होंने इसमें से दो लाख राज्य सरकार को दे दिए ताकि मरीजों के इलाज में काम आ सकें। इस बीड़ी मजदूर का राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खुद ट्वीट करके शुक्रिया किया है। पेंशन से कर लूंगा अपना गुजारा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ट्वीट करते हुए लिखा, सीएम रिलीफ फंड में किस तरह से लोग दान कर रहे हैं, इसकी कई कहानियां सामने आ रही हैं, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते से 2 लाख दान कर दिए, अब उनके खाते में 850 रुपए बचे हैं। यह एक दूसरे के लिए प्यार है जो हमें सबसे अलग बनाता है।
bhavtarini.com@gmail.com

