आदिवासी विकास मंत्री मरकाम द्वारा गांधी नगर गोंड बस्ती का निरीक्षण

आदिवासी विकास मंत्री मरकाम द्वारा गांधी नगर गोंड बस्ती का निरीक्षण

 भोपाल
आदिवासी विकास मंत्रीओमकार सिंह मरकाम ने आज गांधीनगर स्थित गोंडबस्ती का अवलोकन किया। बस्ती में व्याप्त गंदगी, राशन कार्ड, विकलांग प्रमाण-पत्र,रहवासियों की समस्याओं आदि के निराकरण के लिए उन्होंने आयुक्त नगर निगम कोनिर्देशित किया।  

निरीक्षण के पहले मरकाम ने गोंड बस्ती के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान मरकाम ने अपने पूर्व में दियेनिर्देश की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे कामों को शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देशदेते हुए बस्ती में गंदगी पर नाराजगी जतायी। मरकाम ने बस्ती के कच्चे नाले कोपक्का करने के निर्देश दिए।

बस्ती के अध्यक्ष ने बताया कि बस्ती में लगभग 20 से 22 विधवा महिलाओं को विधवापेंशन का लाभ पेंशन प्रमाण-पत्र के अभाव में अभी तक नहीं मिल पाया है। इसी तरह 12 नि:शक्त महिलाओं को भीप्रमाण-पत्र न बन पाने से नि:शक्तजन पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है। बस्ती में कईलोगों के पास राशन कार्ड नहीं होने से वे आधार कार्ड आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज नहींबनवा पा रहे हैं। पक्के मकानों के लिए आवास योजना के आवेदनों पर भी कार्यवाहीलंबित है।

मरकाम ने इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने बस्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी ठोस कार्यवाही के लिएसीएमओ को निर्देशित किया।