आज नोएडा को देंगे 706 करोड़ की सौगात: सीएम योगी आदित्यनाथ 

आज नोएडा को देंगे 706 करोड़ की सौगात: सीएम योगी आदित्यनाथ 

 नोएडा  
सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दोपहर में दो घंटे तक रहेंगे। यूपी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज को नोएडा आएंगे। इस मौके पर नोएडा की 706.36 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री आगमन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही हैलीपेड बनाया गया है। यहीं पर मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल जाएंगे। 

मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रहेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप के आने की भी संभावना है। रविवार को ग्रेटर नोएडा व नोएडा प्राधिकरण की सीईओ, डीएम समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शिल्प हाट में नोएडा प्राधिकरण के 20 समेत अलग-अलग विभागों के 127 स्टॉल लगाए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए 20 स्टॉल में 11 नामी कंपनियों के व 9 स्टॉल जनस्वास्थ्य विभाग के हैं। 

यातायात पुलिस की ओर भी लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाया गया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का भी स्टॉल लगा है। यमुना विकास प्राधिकरण की ओर से जेवर एयरपोर्ट व फिल्म सिटी की आकृति भी देखने को मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि 410 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से तैयार हुईं 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा 295 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री विभिन्न स्टॉल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद मंच पर शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। यहां प्राधिकरण की ओर से तैयार कराए गए गाने का आडियो-वीडियो रिलीज होगा।