अनुष्का शर्मा का ‘दिल’ चानू के टोक्यो ओलिंपिक वाले इयररिंग्स पर आया

अनुष्का शर्मा का ‘दिल’ चानू के टोक्यो ओलिंपिक वाले इयररिंग्स पर आया


टोक्यो ओलिंपिक्स  में सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू  ने न केवल अपने परिवार का बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मीराबाई के मेडल जीतने पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं, अनुष्का शर्मा, मीराबाई चानू के खेल की दीवानी तो हुई हीं, लेकिन साथ ही उनका दिल ओलिंपियन के इयररिंग्स पर भी आ गया। अनुष्का शर्मा ने मीराबाई को बधाई देते हुए, अपने फैंस का ध्यान उनके इयररिंग्स की तरफ आकर्षित किया, क्योंकि यह इयररिंग्स मीराबाई चानू के दिल के बहुत करीब हैं। मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने की बधाई देते हुए अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने मीराबाई की फोटो के साथ लिखा- आपकी खूबसरतीङ्घ अपने दूसरे पोस्ट में अनुष्का ने उस खबर को शेयर किया जिसमें मीराबाई चानू के इयररिंग्स की बात की गई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मीराबाई चानू के इन इयररिंग्स में ऐसा क्या है, जो उनकी इतनी चर्चा हो रही है और अनुष्का का दिल भी उनके इन इयररिंग्स पर आ गया है। आपको बता दें कि मीराबाई चानू के ये इयररिंग्स उनके दिल के बहुत करीब हैं, क्योंकि उन्हें यह उनकी मां से गिफ्ट में मिले थे। मीराबाई की मां ने इन इयररिंग्स के लिए पांच साल पहले अपने गहने बेच दिए थे। उम्मीद थी कि ये इयररिंग्स मीराबाई चानू के लिए गुड लक लाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रियो 2016 खेलों में वह चूक गई थीं, लेकिन अब कड़ी मेहनत और मां के आशीर्वाद से उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में विजय प्राप्त की।

मां ने अपने गहने बेचकर बनाए थे ये इयररिंग्स
इन इयररिंग्स को लेकर मीराबाई चानू की मां ने पीटाआई से बात करते हुए कहा था- मैंने ये इयररिंग्स टीवी पर देखे थे। 2016 के रियो ओलिंपिक से पहले मैंने उसे ये गिफ्ट किए थे। मैंने इन्हें मीराबाई के लिए अपने पास रखे सोने और कुछ बचत की मदद से बनवाया था, ताकि यह उसके जीवन में भाग्य और सफलता लाएं। बेटी की इस जीत पर मां और पिता दोनों की आंखों में आंसू थे। मीराबाई के पिता ने नम आंखों से बेटी के जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा था- जब मैंने यह सब देखा तो मेरी आंखों से आंसू बह रहे थे और उस समय भी जब उसने मेडल जीता। उसकी मेहनत ने उसे सफलता दिलाई है।