UP के पंचायतों में 52 लाख वोटर बढ़े
लखनऊ
यूपी में पंचायत चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस बार 12.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 2015 के मुकाबले करीब 52 लाख वोटर बढ़े हैं। पिछली बार 11.76 करोड़ मतदाता थे।
अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि वोटर लिस्ट में कुल 2.10 करोड़ नामों में परिवर्तन हुआ है। 39.36 लाख नाम संशोधित किए गए हैं। 1.09 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं। महिला वोटरों की संख्या 5.76 करोड़ है। वोटर लिस्ट में 45 फीसदी से अधिक वोटर 35 साल या उससे कम के हैं। गाजियाबाद की डासना ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 38,077 वोटर हैं।
लखनऊ में घट गईं ग्राम पंचायतें
राजधानी लखनऊ में परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतें घट गई हैं। इनमें शामिल गांव भी कम हो गए हैं। ऐसे में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्यों के पद भी घटे हैं। इसके उलट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में 62,489 मतदाता बढ़े हैं। अब पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 10,57,702 हो गई है, जबकि पिछली बार साल 2015 के पंचायत चुनाव में 9,95,213 मतदाता थे।
bhavtarini.com@gmail.com 
