आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन ने सौपा ज्ञापन
नेमावर में हुए सामूहिक हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग

मंडला - आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन मंडला द्वारा नेमावर में हुए सामूहिक हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन मंडला के जिला अध्यक्ष शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय धुर्वे के नेतृत्व में संगठन द्वारा अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम को राज्यपाल और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जापान में कहा गया कि देवास जिले की नेमावर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 आदिवासियों की जघन्य हत्या कर जमीन में गाड़ दिया गया। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या होने के बाद शासन व प्रशासन द्वारा एक माह व्यतीत होने के उपरांत भी हत्यारों का पता ना लगाते हुए दबंगाई हथियारों को प्रशासन द्वारा संरक्षण दिया जाना प्रतीत होता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त संबंध में दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए। प्रदेश के आदिवासी समाज का संरक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। जापान में प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यदि आदिवासी समाज का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में आदिवासी समाज द्वारा शासन के विरुद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ विजय दुबे के साथ-साथ आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।