नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने कई परिवारों को तबाह कर दिया अपनों को हमसे छीन लिया कोरोना संक्रमण के चलते कई घरों का कमाने वाला शख्स उनसे दूर हो गया इस लहर ने जो तबाही मचाई उसके बाद कई प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए खुले दिल से आगे आ रही है पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा तो अब देश की बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम की घोषणा की है इस घोषणा के अनुसार अगर किसी कर्मचारी की मौत कोरोनावायरस से होती है तो कंपनी कर्मचारी की पूरी सैलरी 60 सालों तक उनके परिवारों को देगी इसके अलावा कर्मचारी के परिवार को कई और सुविधाएं कंपनी की ओर से दी जाएगी।
कंपनी की ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर सर्कुलर जारी
बता दे कि टाटा स्टील ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कंपनी की ओर से अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें कंपनी ने इस सोशल सिक्योरिटी स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी है कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने कर्मचारियों के साथ खड़ी है कोरोना संक्रमण के चलते जिन कर्मचारियों की मौत हुई उन कर्मचारियों के परिवार को 60 सालों तक उनकी पूरी सैलरी दी जाएगी टाटा स्टील ने ट्वीट में सर्कुलर की पूरी जानकारी देते हुए लिखा है कि टाटा स्टील कोरोना से प्रभावित अपने कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को सुरक्षा देता है टाटा की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अपने कर्मचारियों के परिवारों के साथ खड़े होंगे
परिवारों को मिलेगी यह सुविधाएं
बताते चले कि कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले टाटा स्टील के कर्मचारियों के परिवारों को 60 सालों तक पूरी सैलरी दी जाएगी सैलरी कर्मचारी की आखरी सैलरी के बराबर होगी जो मृत कर्मचारी के नॉमिनी को कर्मचारी के 60 साल पूरे होने तक दी जाएगी सैलरी के अलावा कर्मचारी के परिवार को मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी कर्मचारियों के परिवार को हाउसिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी इसके अलावा मृतक कर्मचारी के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च कंपनी करेगी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी दिखाई दरियादिली
वही टाटा स्टील से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दरियादिली दिखाई कंपनी ने ऐलान किया कि कंपनी के जिन कर्मचारी की मृत्यु कोरोना के कारण हुई उनके परिवार को 5 साल सालों तक सैलरी के साथ-साथ कर्मचारी की एनुअल सैलरी की दोगुनी रकम दी जाएगी इसके साथ मृत कर्मचारी के बच्चों के पढ़ाई का खर्च भी कंपनी वहन करेगी