नक्सलियों की सप्लाई चैन तोडने में पुलिस को मिली सफलता

नक्सलियों की सप्लाई चैन तोडने में पुलिस को मिली सफलता

नक्सल हथियार, विस्फोटक, मोबाईल सहित अन्य सामाग्री की खेप जप्त

अंतर्राज्यीय नक्सल सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

rafi ahmad ansari बालाघाट। मुखबीर की सुचना पर बालाघाट पुलिस को नक्सलियों की सप्लाई चैन तोडने में बडी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने किरनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किन्ही के जंगल में नक्सल हथियार, विस्फोटक, मोबाईल सहित अन्य सामाग्री की खेप के साथ 8 संदिग्ध आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जहां इस तरह पुलिस ने अन्तरार्जीय नक्सल सप्लाई नेटवर्क का पदार्फाश कर नक्सलियों की सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। दरअसल, पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग किरनापुर थाना क्षेत्र के किन्ही के जंगल में 02 चौपहिया वाहनों से नक्सलियों को हथियार व विस्फोटक सामग्री पहुचाने के उधेश्य से आये है। जहाँ सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कार्यवाही कर किन्ही के जंगल में दो संदिग्ध चौपहिया वाहनो को रोककर तलाशी कार्यवाही की। जहां वाहन से अवैध नक्सल हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाले अन्यवस्तु बरामद की है। जो कही ना कही सुरक्षावलों को नुकसान पहुचाने की एक बड़ी साजिश रची जा रही थी, जिसे पुलिस इस विफल कर दिया है। इस पूरे प्रकरण में संजय नाजी चित्रझोडा निवासी मुंबई, रोहित शिवा बुटानी निवासी मुंबई, घनश्याम शिवलाल आंचले गोंदिया महाराष्टÑ, विजय जीवन कोरेटी निवासी गोेदिया महाराष्टÑ, शाकिल खान निवासी कोटा राजस्थान, वाजिद तैथरी निवासी कोटा राजस्थान, तौसीफ निवासी झालावाड राजस्थान एंव जितेंद्र कुमार अग्रवाल झालावाड राजस्थान सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जहा उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि ये लोग काफी समय में नक्सलियों को हथियार, विस्फोटक सामग्राी सप्लाई करने का काम करते थे। ये पहले आर्डर लेते थे फिर सप्लाई करते थें। जहां ये टांडा दलम सहित 6 नक्सली दलम को समान सप्लाय करने का काम करने आये थे। बहरहाल, इनसे पुलिस आगे पूछताछ कर रही है जहां आगे भी पुलिस को अन्य लोगो को पकड़ने में सफलता हाथ लग सकती है। ये सामाग्री हुई बरामद-- पिस्टल 32 इंच 03 नग,32 पिस्टल की 03 नग मैग्जीन, मैग्जीन एके-47 अलफर्निश्ड-01, जिलेटिल रॉड-08 नग, र्कोडेक्स लॉल रंग की 20 फिट करीब, मोबाईल, इनोवा कार, स्कोडा वाहन, एलईडी टार्च-09 नग, टार्च 02 नग, छाता 01 नग, एयर पंप 01 नग, एमपी 03 प्लेयर 01 नग, पर्स 03 नग, सफारी सूटकेस 01 नग, कपडो से भरे बैग 03 नग, टीशर्ट व पेंट 01 जोडी, टैंट 06 नग सहित अन्य दैनिक वस्तुए बरामद की गई है।