PM Kisan : 14 को जारी होगी सम्मान निधि की 8वीं किस्त

PM Kisan : 14 को जारी होगी सम्मान निधि की 8वीं किस्त

PM करेंगे किसानों से संवाद और देंगे देश के किसानों को तोहफा

नई दिल्ली। PM Kisan की 8वीं किस्‍त (PM Kisan 8th installment) की तारीख तय हो गई है। PM Narendra Modi 14 मई को सुबह 11 बजे किसानों से बातचीत करेंगे। इसके बाद PM Kisan Yojana की अगली किस्‍त जारी करेंगे। इसका प्रोग्राम को https://pmindiawebcast.nic.in/ पर दिखाया जाएगा। इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि राज्य सरकारों ने Rft (Request For Transfer) Sign कर दिया है और केंद्र सरकार पहले ही Fto (Fund Transfer Order) जनरेट कर चुकी है। कई किसानों के खाते में Rft Signed by State For 8th Installment स्‍टेट्स दिख रहा है। अगर PM Kisan के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो अपना स्टेटस PMkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यहां करें अपना स्टेटस

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं तो आप तुरंत पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) कर सकते हैं. अगर आपके स्टेटस में Rft Signed by State For 8th Installment लिखकर आ रहा है तो जल्द ही आपकी 2000 की किस्त मिल जाएगी। ‌‌‌‌
  • सबसे पहले आप पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको दाएं साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा। यहां Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

Rft Signed का मतलब

जब आप पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं तब कई बार आपको Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th 6th, 7th instalment लिखा दिखता होगा। यहां Rft की फुलफार्म Request For Transfer हैं। इसका मतलब हैं कि 'राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है। इसके बाद राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं. वहीं, अगर आपके स्टेटस के सामने Waiting for approval by state या Rft Signed by State Government या फिर FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखा दिखे तो समझ लीजिए अभी 2000 रुपये की रकम मिलने में थोड़ा समय लगेगा। राज्य सरकार ने अभी मंजूरी नहीं दी है।