मोदी सरकार - 2के 2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सेवा दिवस
जिले में रक्तदान, ऑक्सीजन फ्लो मीटर वितरण सहित हुए अनेक कार्यक्रम
मण्डला - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यक्रताओं सेवा दिवस मनाया। केंद्र सरकार उपलब्धियों के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मंडला जिले में सेवा ही संगठन के तहत जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं ने नगर व ग्राम केंद्र में गरिमामय आयोजन के साथ सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए। केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते देश की राजधानी दिल्ली से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से थानमगांव ग्राम केन्द्र एवं निवास नगर केन्द्र पर स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मचारियों का अभिवादन किया। उन्होंने प्रोजेक्टर से अपनी बात कह क्षेत्र में किये गये सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया। वहीं राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। नैनपुर व बम्हनी बंजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन फ्लो मीटर भेंट किया। नैनपुर नगर भाजपा के रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर फल वितरण किया। नगर के वार्डो में एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा टीकाकरण की जन जागरूकता को लेकर नागरिकों से चर्चा की। मंडला विधानसभा क्षेत्र के विधायक देव सिंह सैयाम ने ग्राम झूलपुर एवं राम देवरी में वृक्षारोपण किया। विधायक ने मास्क वितरण करते हुए टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं ने 15 यूनिट ब्लड किया डोनेट -
भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने जिला अस्पताल से ब्लड कलेक्शन यूनिट वैन बुलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से 15 यूनिट ब्लड डोनेट कराया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा के साथ सूरज सोनवानी, मनीष यादव, अंकित मांझी, शरद सोनी, सौरभ पटेल, ऋषभ सिन्हा, हेमंत केसवानी, राजेंद्र चंद्रोल, राहुल झरिया, नितिन नामदेव, गिरीश रजानी, प्रीतम पटेल, राजकुमार विश्वकर्मा ने रक्तदान किया।
जिले के सभी मंडलों के नगर व ग्राम केंद्र में हुए सेवा के कार्य -
पूर्व विधायक डॉक्टर शिवराज शाह बिछिया विधानसभा क्षेत्र में तथा पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम में सेवा ही संगठन है कार्यक्रम में सम्मिलि हुये। जिले के सभी नगर व ग्राम केंद्र में मंडल अध्यक्षों के मार्गदर्शन में मोदी सरकार - 2 के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन है के तहत क्षेत्रों में सेवा के कार्य, जन जागरण, स्वच्छता कार्यक्रम, टीकाकरण हेतु जन जागरूकता अभियान, केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत मुफ्त राशन की योजना को लेकर हितग्राहियों से चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से संवाद तथा नगरी क्षेत्रों की बस्तियों में सैनिटाइजेशन, मास्क वितरण तथा कोरोना काल में दिवंगतों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।