महाराजपुर में सीवर लाईन ठेकेदार के खिलाफ नाराज़गी

महाराजपुर में सीवर लाईन ठेकेदार के खिलाफ नाराज़गी

महाराजपुर में सीवर लाईन ठेकेदार के खिलाफ नाराज़गी

ठेकेदार से नाराज़ वार्डवासी वार्ड पार्षद राजा मरावी के साथ पहुंचे थानेanger-against-sewer-line-contractor-in-maharajpur

मण्डला - मण्डला शहरी क्षेत्र में एम.पी.यू.डी.सी. मध्यप्रदेश शहरी विकास के द्वारा सीवर लाईन के ठेकेदारों का तांडव जिसकी शिकायत अनेकों बार जिला प्रशासन से नगरपालिका से की गई लेकिन कान में जूं नहीं रेंग रही है। हाल ही में महाराजपुर में तांडव चल रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका वार्ड क्रमांक 24 दादा धनीराम वार्ड के पार्षद नरेंद्र मरावी उर्फ राजा ने वार्डवासियों की मांग पर वार्डवासियों की परेशानियों को देखते हुए ठेकेदारों का घेराव किया। उन्होंने जल्द से जल्द सभी खोदी हुई सड़कों का सुधार करने की नसीहत दी। मामला इतना तूल पकड़ा कि थाने जा पहुंचा। क्षेत्रीय नागरिको ने ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पार्षद राजा मरावी द्वारा थाने में शिकायत आवेदन देते हुए बताया कि विगत 2 से 3 माह से उनके वार्ड एवं अन्य वार्डों की सड़कों को तहस-नहस कर सीवर लाईन डाल दी गई। डालने के बाद आज मरम्मत नहीं की जिससे नौनिहाल बच्चे एवं राहगीर गिर पड़ रहे हैं, चोटिल हो रहे हैं। बारिश का पानी घर में फंस रहा है। लोगों का आवागमन अवरूद्ध हो रहा है। जनसुखाय अवरूद्ध करना अपराध की श्रेणी में आता है। अनेकों बार जिला प्रशासन नगरपालिका को सूचित किया गया कि ठेकेदारों से कार्य जहां हो गया है वहां की सड़के दुरूस्त कर दें लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस प्रकार प्रशासन एवं नगरपालिका के द्वारा अनियमितता बरतने जन में सामान्य रोष व्याप्त है। पार्षद राजा मरावी ने बताया कि अगर 1 सप्ताह के अंदर इसमें कार्यवाही करते हुए रोडों की दुरूस्ती नहीं की जाती है तो जनता धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।