विद्यार्थी विश्वास और सकारात्मक भाव से परीक्षा में हो शामिल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विद्यार्थी विश्वास और सकारात्मक भाव से परीक्षा में हो शामिल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थी स्वयं में विश्वास रखते हुए सकारात्मक भाव से परीक्षा में शामिल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल से आरंभ हो रहीं, सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षाओं को सामान्य गतिविधि के भाव से लें, परीक्षाओं का अनावश्यक तनाव न रखें, मन पर भार रखने से परिणाम अनुकूल नहीं आते हैं। विद्यार्थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आनंद के साथ परीक्षा देने के मार्ग का अनुसरण करें, अपनी क्षमता, योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। यह भाव न रखें कि यह परीक्षा ही अंतिम है, ऐसे कई प्रसंग हैं जहां परीक्षाओं में असफल होने वालों ने जीवन के अन्य क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां अर्जित कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के लिए मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार