लॉरेंस विश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, फायरिंग कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला

लॉरेंस विश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, फायरिंग कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला

चंडीगढ़, मोहाली पुलिस ने घरों और कोठियों पर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। उनके कब्जे से पांच पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर घरों को निशाना बनाकर फायरिंग की और इसके बाद पांच-पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले कितनी अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं और बरामद हथियार उन्हें कहां से मिले। पुलिस विदेश में बैठे कथित गैंगस्टर से उनके संपर्क और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।