मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौरागढ़ में बड़े महादेव के दर्शन किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौरागढ़ में बड़े महादेव के दर्शन किए

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़े महादेव का दर्शन एवं पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पत्नी श्रीमती सीमा यादव साथ थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महादेव से प्रदेशवासियों पर कृपा बरसाने और सबके सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं। यहां स्थित मंदिर के बारे में अनेक पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार