जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया राम कथा का श्रवण

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया राम कथा का श्रवण

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विद्याधरनगर स्टेडियम पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का श्रवण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूजनीय जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का पूरा जीवन मानव कल्याण को समर्पित है। अयोध्या के नव्य-भव्य राम मंदिर निर्माण में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे महान संत का पावन सानिध्य प्राप्त होना बहुत सौभाग्य की बात है।

शर्मा ने इस अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य आरती में सम्मिलित होकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना भी की।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट