बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन ने अपने हक़ में बुलंद की आवाज़
बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन ने अपने हक़ में बुलंद की आवाज़

Syed Javed Ali
मंडला - मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा रैली निकालकर अपनी मांगों के हाथ में आवाज बुलंद की गई। संगठन की महिलाएं बड़ी संख्या में लोक सेवा केंद्र के पास एकत्र हुई और वहां से रैली निकाली गई। रैली व्यवस्थित तरीके से नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। रैली नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां उनके द्वारा डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की बात कही गई। इसमें कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पिछले 75 वर्षों से आईसीडीएस में कार्यरत है किंतु अभी तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया है। उनके द्वारा मांग की गई है कि उनका नियमितीकरण किया जाए, उनको ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान किया जाए। इसके अलावा अन्य विभागों का कार्य करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा जो कार्य कराया जाता है उस अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी के कार्यों से मुक्त रखा जाए। पीएमएमवीवाय योजना की प्रोत्साहन राशि प्रारंभ से अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राप्त नहीं हुई है, इसे तत्काल प्रदान किया जाए। इसके साथ ही संगठन द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए विवश होंगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा राय, सचिव सीमा शुक्ला, प्रांत अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वर मेश्राम के साथ संगठन के संरक्षक मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन की सदस्य उपस्थित थी।

bhavtarini.com@gmail.com

