भोजपाल महोत्सव मेला: अखिलेश तिवारी एंड म्यूजिकल ग्रुप सुमधुर गीतों ने मोहा मन, शनिवार को होगा सूफी बैंड का धमाल

भोजपाल महोत्सव मेला: अखिलेश तिवारी एंड म्यूजिकल ग्रुप सुमधुर गीतों ने मोहा मन, शनिवार को होगा सूफी बैंड का धमाल

भोजपाल महोत्सव मेले में दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति 

भोपाल, राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में शुक्रवार को अखिलेश तिवारी एंड म्यूजिकल गु्रप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

सा रे गा मा प लिटिल चैम्प की प्रस्तुति रविवार को 

रविवार को मेला मंच पर आयोजित होने वाले बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार अपनी प्रस्तुति देंगे। हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी के रहने वाले नितिन कुमार ने अपने पिता की वजह से गायन की शुरुआत की। 2011 में 14 साल की उम्र में नितिन को सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के लिए चुना गया, जिसमें वे प्रथम रनरअप रहे। 2018 में इंडियन आइडल 10 के लिए चुने गए। नितिन कुमार कच्चे धागे मूवी में तेरे नाल बिताए गीत गा चुके हैं। वहीं शनिवार को सूफी नाइट में मुंबई के तेजस द सूफी बैंड के रंगीला ब्रदर्स द्वारा सूफी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में रोजाना बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। मेला मंच पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। मेला मंच पर स्थानीय और उभरते कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखर सकें। 

मेले में सुरक्षा के साथ मनोरंजन

मेले में आने वाले शहरवासियों को यहां सुरक्षा के साथ मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले हैं। रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस 

मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं। मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार